{"_id":"5c0985dfbdec2241ba2c748b","slug":"151544127967-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण आरोपित शिक्षक की नियुक्ति पर अभिभावक भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन शोषण आरोपित शिक्षक की नियुक्ति पर अभिभावक भड़के
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जून स्टेट के वार्ड में स्थित एक विद्यालय में यौन शोषण मामले में घिरे एक शिक्षक की दुबारा नियुक्ति विद्यालय में किए जाने पर बृहस्पतिवार को अभिभावक संघ भड़क उठे। अभिभावकों ने विद्यालय में पहुंचकर उक्त शिक्षक को विद्यालय से हटाने की मांग प्रधानाचार्य और जिला शिक्षाधिकारी से की। उन्होंने सोमवार से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
अभिभावकों ने बताया कि उक्त विद्यालय में तैनात एक शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगा था। आरोपी शिक्षक को जेल भी हुई थी। लेकिन बाद में कोर्ट से शिक्षक को जमानत मिल गई। इसके बाद अब दुबारा शिक्षक की नियुक्ति उक्त विद्यालय में की गई है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को सुरक्षा का भय बना हुआ है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, मनोज भट्ट, सभासद आशा उप्रेती, भुवन पडियार, भानु लोशाली, हिमांशु रौतेला, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
यौन शोषण के आरोपी शिक्षक की नियुक्ति पर अभिभावक भड़के
शिक्षक को दूसरे विद्यालय में अटैच करने की मांग
सोमवार से आंदोलन करने की चेतावनी