फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   120 की रफ्तार से दौड़ रही कार पेड़ से टकराई, तीन घायल

120 की रफ्तार से दौड़ रही कार पेड़ से टकराई, तीन घायल

Mon, 05 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
120 की रफ्तार से दौड़ रही कार पेड़ से टकराई, तीन घायल
रात हुए कार हादसे में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास रविवार रात साढ़े बारह बजे बड़ा हादसा हो गया। 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार का इंजन और पहिये दूर जा गिरे। कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। एयर बैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई।
विज्ञापन


देवलचौड़ निवासी चेतन नेगी, सुरजीत सिंह और राम सिंह नेगी रविवार की रात कार पर सवार होकर पंचायतघर की तरफ जा रहे थे। रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कार मोड़ पर पेड़ से टकरा गई। कार का इंजन सड़क के दूसरी तरफ गिरा और एक पहिया भी टूटकर निकल गया। संयोग से कार का बैलून खुल गया। इस कारण लोगों की जान बच गई। हालांकि., कार सवारों के सिर में चोट लगी है। कार का स्पीडोमीटर 120 पर टिका था। घायलों को 108 से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। कार सवारों की रामपुर रोड पर दुकान भी है। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। कयास लगाया जा रहा है कि किसी वाहन से बचने के लिए कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई होगी। चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन




रात 12:30 बजे : एयर बैग खुलने से बची जान, इंजन और पहिये अलग छिटके
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed