फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जेल से छूटी कष्णासेन

जेल से छूटी कष्णासेन

Tue, 02 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
जेल से छूटी कष्णासेन
रिप्पल फर्जावाड़ा
हल्द्वानी। धोखाधड़ी के आरोप में सात माह से बंद कृष्णा सेन सोमवार को जमानत पर उप करागार से रिहा कर दिया गया। जेल अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

थाना धामपुर जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हायडिल कॉलोनी निवासी कृष्णा पर आरोप था कि उसने लड़का बनकर चांदमारी काठगोदाम निवासी लड़की से वेलेंटाइन डे पर 2017 में शादी की थी। बाद में दहेज की रकम लेकर फरार हो गई। युवती के रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने कृष्णा को 14 फरवरी 18 को गिरफ्तार कर लिया था। कृष्णा मल्ला गोरखपुर सहित हल्द्वानी के कई स्थानों पर किराए का कमरा लेकर रही है। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि उसने बिजनौर के धामपुर में भी उसने कई युवकों को ठगा है। जांच में कृष्णा के साथ उसकी मां और बहन की भूमिका संदिग्ध मिली। विवेचक मंजू ज्याला ने पहले कृष्णा के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इस बीच उसकी मां और बहन ने अदालत से स्थगनादेश ले लिया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि उसकी मां और बहन के खिलाफ भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। उपकारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने पुष्टि किया कि कृष्णा को जमानत के आधार पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed