फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अधेड़ की पुलिया से नीचे गिरने से मौत

अधेड़ की पुलिया से नीचे गिरने से मौत

Mon, 08 Jan 2018 01:54 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ की पुलिया से नीचे गिरने से मौत
रामनगर के बाजार से खरीदारी कर पैदल घर लौट रहे वृद्ध की पुलिया से गिरकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि ग्राम क्यारी बंदोबस्ती निवासी जगदीश कांडपाल (63) रविवार शाम रामनगर बाजार से खरीदारी कर पैदल घर लौट रहे थे कि रास्ते में आराम करने के लिए वह सीओ आवास के सामने पंचवटी स्थित पुलिया पर बैठने के लिए रुके। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा 15-20 फुट नीचे जा गिरे। उनके कान से खून बहने लगा। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 108 के माध्यम से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed