फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ऑटो की टक्कर से बाइक गिरी तो हो गया बखेड़ा

ऑटो की टक्कर से बाइक गिरी तो हो गया बखेड़ा

Wed, 23 May 2018 02:18 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से बाइक गिरी तो हो गया बखेड़ा
झुठी अफवाह के बाद भड़की एक पक्ष की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। ऑटो की टक्कर से एक बाइक क्या गिरी लाइन नंबर आठ में मंगलवार रात बखेड़ा हो गया। वकील व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अब्दुल शमी और पार्षद गुफरान का परिवार आमने-सामने आ गया। वकील का आरोप है कि पार्षद के लोगों ने उनके चेंबर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की जबकि पार्षद का आरोप है कि उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड की गई और बुजुर्ग पिता को घायल कर दिया। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। तनाव को देखते हुए कोतवाली और काठगोदाम की फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


लाइन नंबर आठ निवासी पार्षद गुफरान के पिता हाजी मुस्तकीम की तिराहे पर मिठाई की दुकान है। मंगलवार रात दुकान के बगल में पार्षद के चचेरे भाई कासिम ने बाइक खड़ी की थी। ऑटो की टक्कर से बाइक गिर पड़ी। इसी मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अब्दुल शमी का आरोप है कि पार्षद से मारपीट के मामले में शावेज, इरशाद, शमशाद, असलम, इंतजार, अनस और दिलशाद उनके चेंबर में तहरीर लिखाने के लिए आए थे। तहरीर उनके बेटे नवाज शमी और भतीजे मोहम्मद असलम लिखने जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच पार्षद के समर्थकों ने हमला कर चेंबर में तोड़फोड़ की। हमले में उनके भतीजे असलम और शौकत घायल हो गए। कुछ लोगों ने रिवाल्वर भी दिखाया। इधर पार्षद का कहना है कि अधिवक्ता से जुड़े लोगों ने उनकी दुकान पर हमला किया था। उनके पिता हाजी मुस्तकीम घायल हो गए। उनको एसटीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग सड़क उतर गए। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वकील और पार्षद आमने-सामने, पार्षद की दुकान और वकील के चेंबर में तोड़फोड़
हमले में पार्षद के पिता बेहोश, छह घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed