{"_id":"5a9efa7b4f1c1b585f8b4f8d","slug":"151520368251-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये का धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख रुपये का धोखाधड़ी
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
fraud shimla
हल्द्वानी। मर्चेंट नेवी अधिकारी का एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख रुपये की ठगी की वारदात हुई है। अधिकारी ने मुखानी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
राकेश राज जोशी निवासी कमुलवागांजा मर्चेंट नेवी में जूनियर असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में होनी है। इसलिए वह चार मार्च को ही घर पहुंचे थे। शादी में खरीदारी करने के लिए वह पांच मार्च की सुबह एटीएम से रुपये निकालने के लिए निकले लेकिन सभी एटीएम खाली थे। इस पर वह गैस गोदाम रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पहुंचे। यहां एटीएम में नगदी नहीं थी। तभी एटीएम से निकलने लगे। इसी बीच एक युवक वहां नगदी निकालने के बहाने से पहुंचा। उसने बातों ही बातों में राकेश को भरोसा दिलाया कि एटीएम में नगदी है फिर से देख लें। इस पर राकेश बातों में आ गए और एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रुपया नहीं निकला। बाद में युवक ने बातों में लेकर खुद चेक करने के बहाने से उनका कार्ड ले लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते उनका कार्ड बदल दिया गया था। एटीएम से रुपये न निकलने पर वह डेबिट कार्ड लेकर चले गए। बाद में ठग ने डेबिट कार्ड से 40,000 की नगदी और कई कंपनियों से करीब 1.55 लाख रुपये की खरीदारी भी कर ली। हर लेनदेन के संदेश राकेश के मोबाइल में आए लेकिन व्यस्तता के चलते वह इन संदेशों को नहीं देख पाए। बाद में जब उन्होंने मैसेज देखा तो ठगी का पता चला। ठगी होने पर उन्होंने तुरंत कार्ड ब्लॉक कराया और मुखानी थाने में घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ मुखानी कमाल हसन ने बताया कि ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैंक की फुटेज खंगाली जा रही है।
अप्रैल में होनी है शादी, खरीदारी के लिए एटीएम से रुपये निकालने गए थे
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद
बैंक की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई ठग की तस्वीरें
बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में ठग और राकेश से बातचीत की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर ली है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानियां
- एटीएम से रुपये निकालते समय किसी को भी अपना पिन न बताएं
- किसी भी अनजान के हाथों में अपना एटीएम कार्ड न दें
- मोबाइल पर आने वाले संदेशों को सावधानी से पढ़ें
- बुजुर्ग, महिलाएं परिचित के साथ एटीएम से रुपये निकालने जाएं ताकि धोखाधड़ी की आशंका कम हो जाए