फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सस्ता मकान दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी

सस्ता मकान दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी

Fri, 29 Dec 2017 02:19 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
सस्ता मकान दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी
भारतीय करंसी
कालाढूंगी (नैनीताल)। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में सस्ता मकान खरीदने के लालच में कालाढूंगी का एक युवक पांच लाख रुपये गंवा बैठा। पीड़ित को ठगी का अहसास तब हुआ जब बिचौलिया बनकर आए युवक का मोबाइल फोन बंद हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार निवासी मो. मुख्तार ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि पिछले दिनों उसके संपर्क में एक युवक आया। उसने अख्तर को बरेली में 50 लाख रुपये का मकान मात्र 12 लाख में दिलाने का झांसा दिया। मुख्तार ने इतने पैसे न होने की बात कहकर टाल दिया। कुछ दिन बाद उसने साझेदारी में मकान खरीदने की बात कहकर छह लाख की व्यवस्था करने की बात कही, तब मुख्तार ने पांच लाख रुपये का इंतजाम कर उसको बुला लिया। इसके बाद वह दोनों मकान खरीदने बरेली चले गए। जहां बिचौलिया व्यक्ति मुख्तार को झांसा देकर फरार हो गया। मुख्तार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर थाना प्रभारी बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के मोबाइल कॉल की डिटेल निकाली जा रही है, सबूत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed