{"_id":"5a32cd094f1c1bc9678c1da5","slug":"151327887218-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात कर रहा था चालक, डंपर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर बात कर रहा था चालक, डंपर जब्त
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। कैलाश नदी के उकरौली और साधूनगर क्षेत्र में चल रहे खनन को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरती है। एसडीएम ने आरटीओ विभाग व पुलिस की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चलाते समय फोन पर बात करने पर टीम ने डंपर को जब्त कर दिया। इस दौरान ओवरलोड और बिना कागजात के खनन कार्य में लगे छह अन्य डंपरों को भी पकड़ा।
बृहस्पतिवार को एसडीएम विनोद कुमार ने परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य व पुलिस टीम के साथ सिडकुल चौकी पर वाहनों की चेकिंग की। एसडीएम कुमार ने बताया कि तीन डंपर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चलाते मिले। वहीं डंपर चलाते समय फोन पर बात करने पर एक चालक भी पकड़ा गया। वहीं तीन वाहनों के पास खनन सामग्री की रायल्टी और अन्य कागजात नहीं थे। इस पर सातों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में जब्त कर दिया।
परिवहन कर अधिकारी आर्य ने बताया कि कृषि कार्य की ट्रैक्टर ट्राली का कमर्शियल प्रयोग कर रही ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली को भी जब्त किया गया। टीम ने उकरौली व साधूनगर कैलाश नदी में भी वाहनों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि नदी के तौल कांटों की जांच के लिए बांट मापक को निर्देश दिए हैं। वहां एसएसआई बीएस बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
अवैध खनन से भरे चार वाहन सीज
केलाखेड़ा। थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि बुधवार को देर रात एसआई अशोक कांडपाल ने पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर हाइवे स्थित गणेशपुर की पुलिया से अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और दो ट्रक और एक मिनी ट्रक को पकड़ कर जब्त कर दिया। बताते हैं कि केलाखेड़ा क्षेत्र के बौर नदी किनारे अवैध खनन का खुदान कर माफिया रात के अंधेरे में वाहन भर कर ले जाते हैं।
चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ीं
खटीमा। मानकों को ताक पर रखकर मिट्टी का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि अवैध कारोबार में लिप्त चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां उमरुखुर्द कंजाबाग मार्ग से नगर की ओर आ रहे थे। इनके पास व्यवसायिक कार्य करने संबंधी स्वीकृति नहीं होने पर उन्हें तहसील परिसर में खड़ा किया गया है। ब्यूरो
14केटीएम05पी-खटीमा में एसडीएम द्वारा पकड़ी गई मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली।
-फोटो फाइल-14एसटीजी03पी
-फोटो लाइन-सितारगंज में ओवरलोड डंपर के खिलाफ कार्रवाई करते एसडीएम विनोद कुमार व एआरटीओ नंदन आर्य।