{"_id":"5a0f39714f1c1b6e468b4bad","slug":"151094729310-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से घर मे लगी आग, लाखो का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से घर मे लगी आग, लाखो का नुकसान
Sat, 18 Nov 2017 01:17 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में आग से जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
रामनगर (नैनीताल)। शॉर्टसर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा डेढ़ लाख रुपये का घरेलू समान जल गया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद वहां पहुंची। तब तक आसपास के लोगों ने आग बुझा दी थी। देरी से आने पर मोहल्लेवासियों की फायर कर्मियों ने नोकझोंक हुई। उन्होंने खरीखोटी सुनाई। मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी कमला देवी पत्नी गोपालराम शुक्रवार को अपनी बहू के साथ घर के बाहर घूम रही थी कि तभी अचानक उनके घर में आग लग गई। धुआं उठते देख वहां पहुंचे परिजनों ने देखा कि पूरा कमरा आग की लपटों से घिर चुका था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी तेज थी कि कमरे में रखा गद्दा, रजाई, तकिया, चादर, कुर्सी, एलसीडी टीवी आदि कीमती समान जल गया। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड के आने तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड के देर में आने पर मोहल्लेवासियों की फायर ब्रिगेड कर्मियों से नोकझोंक हुई। इस घटना से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़िता कमला देवी ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।