फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रेमिका की हत्या के मामले में प्रेमी सहित आठ नामजद

प्रेमिका की हत्या के मामले में प्रेमी सहित आठ नामजद

Wed, 15 Nov 2017 09:34 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या के मामले में प्रेमी सहित आठ नामजद
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र पचना में सोमवार रात को प्रेमिका द्वारा प्रेमी के घर में आत्महत्या के मामले में मृतका के पिता ने उसके प्रेमी सहित आठ लोगों के खिलाफ बुधवार को हत्या का मामला पटवारी के यहां दर्ज करा दिया है। राजस्व ने पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार का कहना है कि मामले की जांच होने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र पचना निवासी विनोद कुमार की प्रेमिका तुलसी निवासी भरड़खेत (छटिया) सोमवार की देर रात अपने प्रेमी के घर में फांसी पर लटकी मिली। मृतका के पिता हरीश राम ने अविवाहित पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए प्रेमी विनोद कुमार, उसके पिता बिशन राम, मां देवकी देवी, पत्नी सोनिया देवी, नाबालिग बहन कंचन, करिश्मा, लड़के की सास आनंदी देवी, ससुर मनोज कुमार के खिलाफ पटवारी को तहरीर दी। पटवारी ने आठ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 के एक तहत मामला दर्ज कर दिया है। राजस्व पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती गर्भवती भी थी। नायब तहसीलदार टम्टा ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed