{"_id":"5a0b3d724f1c1b60678bb3ce","slug":"151068617110-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलाखेड़ा में सागौन से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केलाखेड़ा में सागौन से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, तस्कर फरार
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। यूपी के स्वार (रामपुर) लिंक मार्ग पर गांव सरकड़ी में जंगलात और पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर सागौन के लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। चालक और तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। सागौन की लकड़ी की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम को सूचना मिली कि तस्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सागौन की लकड़ी ला रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस और जंगलात की टीम के साथ सरकड़ी मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। मौका पाकर चालक और वन तस्कर जंगल की ओर भाग गए।
ट्राली में करीब सवा सौ क्विंटल सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। टीम में डिप्टी रेंजर हेम चंद्र नेगी, कैलाश तिवारी, भुवन भंडारी, धीरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र मलखानी आदि थे। बताते हैं कि छापेमारी में तस्कर बाइक छोड़कर भाग गए थे। लेकिन वन विभाग ने बाइक मिलने से इनकार किया है।