{"_id":"59f230e14f1c1b72548b93c5","slug":"15090445296-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल झपट्टमारों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल झपट्टमारों के खिलाफ मुकदमा
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। पुलिस ने एक कंपनी के श्रमिक की तहरीर पर बाइक सवार दो मोबाइल झपट्टमारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मूलरूप से ग्राम जलालपुर पोस्ट भवानी जिला अमरोहा निवासी राहुल कुमार पुत्र गंगासरण कल्याणपुर गांव में किराए के मकान में रहता है और सिडकुल की विसाल प्लास्टिक इंडस्ट्रीज में काम करता है। बीती 17 अक्तूबर को राहुल कंपनी से अपने कमरे पर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो झपट्टमारों ने उसका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। उसने पुलिस को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी झपट्टमारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 356 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।