{"_id":"59f0dd8f4f1c1bd9798b84ef","slug":"150895766217-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी के उलंघन पर एसडीएम ने तीन दुकानों में दुकान स्वामी से लगवाए ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साप्ताहिक बंदी के उलंघन पर एसडीएम ने तीन दुकानों में दुकान स्वामी से लगवाए ताले
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुली दुकानों पर प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की। बाजार की तीन दुकानों में ताले लगवाकर एसडीएम चाबी अपने साथ ले गए। इस बीच बाजार में खलबली मच गई और बाकी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।
बीते दिनों कुछ व्यापारियों ने एसडीएम से साप्ताहिक बंदी के दिन पूर्ण बंदी कराने की मांग उठाई थी। बुधवार की शाम एसडीएम विजयनाथ शुक्ल टीम के साथ बाजार पहुंच गए। उन्होंने बंदी के बावजूद खुली टनकपुर रोड की ठाकुर ट्रेडर्स, श्रीराम गारमेंट्स और एसके ट्रेडर्स में ताले डलवा दिए। इस बीच व्यापारियों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन एसडीएम चाबी अपने साथ ले गए। इस मामले में एसडीएम का कहना है कि साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह अनुपालन कराया जाएगा। हालांकि उन्होंने बताया कि जिन दुकानों में ताले डाले गए हैं, उन दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए बृहस्पतिवार को चाबी वापस कर दी जाएगी।