फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में चोरों ने खगाला व्यापारी का घर

नैनीताल में चोरों ने खगाला व्यापारी का घर

Tue, 17 Oct 2017 02:47 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में चोरों ने खगाला व्यापारी का घर
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग के समीप स्थित पालिका के आवासीय परिसर में रविवार देर रात्रि चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर घर से लाखों रुपये की नगदी समेत जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। मकान स्वामी अपनी पुत्री की शादी के सिलसिले में लखनऊ गए थे। मामले में तल्लीताल थाने में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

यहां किराना व्यापारी पवन राकेश लांबा का परिवार तल्लीताल पालिका के आवासीय परिसर में रहता है। वह बीते दिनों पत्नी के साथ अपनी पुत्री की शादी के सिलसिले में लखनऊ गए थे और अपने घर की चाबी रणवीर सिंह को दे गए थे। सोमवार सुबह उन्होंने अपने पड़ोसी को फोन किया कि वह नैनीताल पहुंच रहे हैं। इसलिए वह उनके घर का ताला खोलकर गीजर ऑन कर दें। बगल में रहने वाले रणवीर सिंह ने जब अपने घर का मुख्य दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पाया कि उनका मुख्य दरवाजा बाहर से बंद है। वह पिछले दरवाजे से मुख्य दरवाजे की तरफ आए तो देखा कि उनका दरवाजे में बाहर से कुंडी लगी है साथ ही लांबा के घर का ताला भी खुला था। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और लांबा को दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी प्राप्त होने पर तल्लीताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लांबा के पहुंचने पर चोरी में हुए नुकसान की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पास में स्थित एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। लांबा के अनुसार चोर अलमारी का ताला तोड़कर पुत्री के विवाह के लिए रखे एक लाख रुपये नगद समेत तीन चांदी के जेवरों के सेट व कुछ चांदी के सिक्के उड़ा लिए हैं। इधर, एसओ तल्लीताल प्रमोद पाठक ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed