{"_id":"59dbdd1c4f1c1bb6678b501a","slug":"15075812712040-19-57-11-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी क्वाटरों में पुताई के दौरान 40 फिट की ऊचाईं से गिरा मजदूर, अस्पताल में भर्ती। ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीबीपी क्वाटरों में पुताई के दौरान 40 फिट की ऊचाईं से गिरा मजदूर, अस्पताल में भर्ती।
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। आईटीबीपी परिसर स्थित आवासीय क्वाटरों में पुताई करते वक्त एक श्रमिक 40 फिट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा। गंभीर घायल हुए श्रमिक को एसटीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर घायल के परिजनों ने ठेकेदार पर सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किए बगैर श्रमिक से कार्य कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस के निर्माणाधीन आवासीय क्वाटरों का निर्माण कार्य एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। ठेकेदार के अधीन कार्यरत संजयनगर हाथीखाना निवासी 18 वर्षीय सुमित पुत्र पप्पू सिंह सोमवार को क्वाटरों में करीब 40 फिट की ऊंचाई पर पुताई कार्य कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने पर वह जमीन पर आ गिरा। ठेकेदार के मुंशी द्वारा घायल को एसटीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा घायल युवक को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठेकेदार द्वारा घायल सुमित का आगे का उपचार कराने से मना करने पर आईटीबीपी के अधिकारियों ने उसे तत्काल उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इधर आईटीबीपी 34वीं वाहिनीं के सेनानी मुकेश यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि ठेकेदार की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक के उपचार के लिए ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है। इधर घायल मजदूर के परिजनों ने स्थानीय कोतवाली में ठेकेदार के विरुद्ध तहरीर दी है।