फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन सप्ताह पूर्व गौला में डूबकर मरने वाले युवकों के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

तीन सप्ताह पूर्व गौला में डूबकर मरने वाले युवकों के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

Tue, 10 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
तीन सप्ताह पूर्व गौला में डूबकर मरने वाले युवकों के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
लालकुआं (नैनीताल)। विगत 14 सितंबर को गौला नदी में डूबकर मरने वाले दो युवकों के परिजनों ने इसे हत्या बताकर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इधर, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी। सोमवार को कोतवाली पहुंचे मृतक रमेश की पत्नी फूलमती और मृतक सन्नी के परिजनों ने बताया कि सन्नी और रमेश की मौत डूबने से नहीं हुई है। उनकी गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर नदी में फेंक दिया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली पहुंचने वालों में सुरेश चंद्र, अजय कुमार, राजेश, महेंद्र कुमार, राजकुमारी, सीता देवी, कुमारी पार्वती, रूपा देवी आदि शामिल थे। इधर कोतवाली के एसएसआई जेआर बगरेठा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों युवकों की मौत नदी में डूबने से बताई गई है। मृतकों के परिजनों के संदेह को देखते हुए पुलिस ने तहरीर पर जांच कराने का निर्णय लिया है। इसकी जांच उपनिरीक्षक जितेंद्र गर्ब्याल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed