{"_id":"59bc3c134f1c1b36688b4ded","slug":"150550839817-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरपुर खजांची मे हुये कर्मचारी की हत्या मे पुलिस कर रही है मालिक की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शंकरपुर खजांची मे हुये कर्मचारी की हत्या मे पुलिस कर रही है मालिक की तलाश
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। तेलीपुरा रोड शंकरपुर खजांची में 13 सितंबर की रात ट्रांसपोर्टर के कर्मचारी की हत्या के आरोपी तीसरे दिन भी नहीं पकड़े जा सके। आरोपी ट्रांसपोर्ट मालिक की तलाश में पुलिस कई जगह दबिशें दे रही है। पुलिस ने दो टीमें यूपी भेजी हैं। कई लोगों से पूछताछ की गई है।
कार्बेट कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ शानू काशीपुर रोड स्थित ट्रक यूनियन के पास अकरम ट्रांसपोर्टर की दुकान में काम करता था। मालिक के कहने पर जैसे ही शानू तेलीपुरा रोड स्थित बगीचे में गया तो किसी ने शानू को गोली मार दी थी। इससे उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी शबीना ने ट्रांसपोर्ट मालिक हाजी अकरम उसके पुत्र शहजाद, सेमलखलिया निवासी अंकुर शर्मा के खिलाफ 302 के तहत का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें यूपी भेजी गई हैं। दबिशें दी जा रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस चार से अधिक लोगों से पूछताछ कर उन्हें छोड़ चुकी है।