{"_id":"59b58f224f1c1beb7f8b5c3f","slug":"15050709031-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर पुलिस नजर सख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधियों पर पुलिस नजर सख्त
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज। पुलिस ने बाईपास कालोनी और प्रेमनगर में 150 घरों में किराएदारों का सत्यापन किया। यहां 14 मकान मालिकों द्वारा अपने मकानों में बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर उनके चालान काटे गए।
कोतवाल बीएस भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को शहर की बंगाली कॉलोनी, प्रेमनगर मोहल्ले में किराएदारों का सत्यापन किया। कोतवाल भाकुनी ने बताया कि प्रेमनगर मोहल्ले के जगदीश पुत्र जोगन लाल के घर पर बिना सत्यापन के किराएदार रहते हैं। इस पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 52/53 के तहत उनका दस हजार रुपये का नगद चालान किया। इसके अलावा बाइपास कॉलोनी में तुलसी देवी, रविंद्र चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता, शिवलाल सिंह, बेलावती, सुलोचना रावत, अमरजीत कौर, स्वरूप सिंह, शीला देवी, सुखविंदर सिंह, राम प्रसाद, राधेश्याम सिंह के कोर्ट के चालान काटे गए। ब्यूरो