फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   14 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

14 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
14 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
14 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक का दाम डेढ़ लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
खटीमा।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। स्मैक नानकमत्ता से लाई जा रही थी। पुलिस ने नशे के कारोबारियों के लिए जाल बिछा दिया है। झनकट बाजार में दो लोगों को चिन्हित किया है। जो वर्तमान में नशीले पदार्थ बेच रहे हैं।

बाजार चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल पुलिस बल के साथ पहेनिया चौराहे के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक में सवार संदीप सिंह निवासी बानूसी, प्रदीप सिंह निवासी बंगाली कालोनी नानकमत्ता रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि इसका बाजार भाव डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि झनकट में दो दुकानदार चिन्हित किए गए हैं। जो स्मैक का नशा बेच रहे हैं। पुलिस टीम में नासिर, खालिद, चंद्र सिंह, अनिल आदि थे।
विज्ञापन


31केटीएम04पी-खटीमा पुलिस की पकड़ में आए दो स्मैक तस्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed