फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पहाड़ से कैंटर मे आ रही भैंसो को बजरंग दल के पकड़ने पर माहौल गरमाया

पहाड़ से कैंटर मे आ रही भैंसो को बजरंग दल के पकड़ने पर माहौल गरमाया

Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ से कैंटर मे आ रही भैंसो को बजरंग दल के पकड़ने पर माहौल गरमाया
रामनगर(नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्र से कैंटर में भरकर लाई जा रही 6 भैंसों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया और पुलिस को सौंप दिया। दूसरे समुदाय के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी कोतवाली पहुंच गए जिस पर हंगामा हो गया। पुलिस ने कैंटर का चालान कर भैंसों को ठेकेदार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्र सल्ट से आ रहा भैंसों से भरा कैंटर संख्या यूके 04 सीए 6953 को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन गर्जिया के समीप रोक लिया गया। इसके बाद वे उसे पकड़ कर कोतवाली ले आए जहां दूसरे समुदाय के लोगों को इसकी जानकारी होने पर वह भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। माहौल गरमाता देख सूचना पर एसडीएम परितोष वर्मा व सीओ लोकजीत सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। दोनों समुदाय के लोगों के भारी संख्या में पहुंचने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने वाहन का चालान कर भैंसें व्यापारी को सौंप दीं। जिससे एक बार फिर माहौल गरमा गया परंतु दोनों समुदाय के लोगों व पुलिस की सूझबूझ से वार्ता कर मामले को बमुश्किल शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed