फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तिरंगा झंड़ा लेकर घूमना पडा़ महंगा

तिरंगा झंड़ा लेकर घूमना पडा़ महंगा

Thu, 17 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा झंड़ा लेकर घूमना पडा़ महंगा
कालाढूंगी (नैनीताल)। स्वतंत्रता दिवस के दिन कालाढूंगी क्षेत्र में तिरंगा लेकर घूम रहे एक युवक को रोककर दो लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई तो अधिकारी कालाढूंगी दौड़ पड़े। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को हमला करने वालों दो युवकों को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कालाढूंगी वार्ड नंबर तीन निवासी तासीर अहमद उर्फ टायसन (35) स्वतंत्रता दिवस पर बाइक में आगे तिरंगा झंडा लगाकर घूम रहा था। टायसन को झंडा लेकर घूमते और झूमते देखकर पड़ोसी नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने वार्ड नंबर तीन स्थित चाय की दुकान पर सुबह दस बजे उसकी बाइक रोक ली। उन्होंने सवाल उठाया कि वह तिरंगा लेकर क्यों घूम रहा है। टायसन ने बताया कि वह स्वतंत्रता दिवस की खुशी मना रहा है। इसके के विवाद होने लगा। मामूली कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। अचानक दो युवकों ने टायसन पर लोहे की खुरपी और लात घूसों से हमला कर दिया। हमलावरों के चंगुल से छूटने के बाद टायसन लहूलुहान होकर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। टायसन ने बताया कि वार्ड नंबर तीन निवासी नासिर और अकील ने उस पर हमला किया है। वे पूछ रहे थे कि झंडा घुमाकर वह क्या दिखाना चाहता है। कोतवाल बी एल विश्वकर्मा ने घायल युवक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा-दो और धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। बुधवार को कालाढूंगी क्षेत्र में आते ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी अक्सर मारपीट करते रहते हैं। टायसन फल बेचकर गुजारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed