फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैंक के उप प्रबंधक के घर में चोरी

बैंक के उप प्रबंधक के घर में चोरी

Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बैंक के उप प्रबंधक के घर में चोरी
सितारगंज। चोरों ने बैंक के उप प्रबंधक के बंद घर में धावा बोल हजारों के जेवरात और नकदी चुरा ली। पुलिस ने चोरी की घटना का मुआयना किया।
विज्ञापन


नगर के एक्सिस बैंक में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत किच्छा रोड बीएसएनएल कॉलोनी निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह शनिवार को मय परिवार अपने मटिहा गांव स्थित फार्म हाउस गए थे। रात को चोरों ने उनके बंद मकान में धावा बोल दिया। चोरों ने कमरों की अलमारियों को खंगाल उनमें रखे 16 हजार रुपये व दो तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने मुख्य गेट खुला देखा तो उन्होंने गुरविंदर को इसकी सूचना दी, जिस पर उनके होश उड़ गए। वह मय परिवार घर लौट आए।

लौटकर देखा तो दो कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कस्बा इंचार्ज सतीश चंद कापड़ी ने चोरी की वारदात का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इधर कॉलोनीवासियों ने बताया कि दो दिन पूर्व कॉलोनी के ही राजेश गुप्ता खन्ना के घर में भी रात को चोर घुस आए थे। उनके जगे होने पर चोर मौके से भाग निकले।विंदर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed