{"_id":"59554a114f1c1b3f0e8b46ea","slug":"149876179110-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर से त्रस्त व्यापारी ने एसडीएम को बतायी पीड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकघर से त्रस्त व्यापारी ने एसडीएम को बतायी पीड़ा
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। एक मछली व्यापारी ने डाकघर में टीडी (अस्थायी ड्राफ्ट) बनवाने के एवज में डाक अधीक्षक पर पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। उसने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
- मछली व्यापारी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
मछली व्यापारी ताहिर खान ने एसडीएम विजयनाथ शुल्क को बताया कि लाइसेंस के लिए टीडी बनवाने को वह 15 दिन से डाकघर के चक्कर काट रहा है। लाइसेंस नवीनीकरण के लिए डाकघर से पांच हजार रुपये की टीडी बनती है। मछली व्यापारी ने आरोप लगाया कि 28 जून को डाक अधीक्षक ने टीडी के एवज में उसने पांच सौ रुपये मांगते हुए कहा कि कार्रवाई जल्दी होगी।
जब उसने अच्छा वेतन लेने के बाद भी सुविधा शुल्क मांगने की बात की तो डाक अधीक्षक भड़क गए और उसे राजकीय कार्य में बाधा डालने में बंद करवाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसडीएम शुक्ल से उचित कार्रवाई कराने की मांग की है।