फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दहलीज लांघने वाली विवाहिता अब रहेगी प्रेमी संग

दहलीज लांघने वाली विवाहिता अब रहेगी प्रेमी संग

Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
दहलीज लांघने वाली विवाहिता अब रहेगी प्रेमी संग
दहलीज लांघने वाली विवाहिता अब प्रेमी संग रहेगी
विज्ञापन

खटीमा। दहलीज लांघने वाली विवाहिता अब प्रेमी संग रहेगी। दो बच्चों सहित लापता विवाहिता को पुलिस ने प्रेेमी संग बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। प्रेमी युगल के साथ रहने की जिद पर विवाहिता के ससुरालियों ने प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। वहीं प्रेमी के पिता ने भी उसे घर में रखने से साफ इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर कोतवाली मे खासी गहमागहमी रही।

दूरस्थ गांव की एक विवाहिता एक सप्ताह पूर्व अपने दो बच्चों के साथ गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। इसमें ससुराली पक्ष ने विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों ने दोनों का पता लगाया और पुलिस के सहयोग से उन्हें बरामद कर लिया। यहां पहुंचने पर जब विवाहिता अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही तो ससुरालियों ने लिखित कार्रवाई करते हुए उसे प्रेमी के साथ जाने को कह दिया। अलबत्ता दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया, जिस पर विवाहिता ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं की। पिता की एक न सुनने के बाद प्रेमी के पिता ने उसे घर में घुसने से साफ मना करते हुए कह दिया वह जहां चाहे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed