{"_id":"5932ae8e4f1c1bb67a8b4574","slug":"149649372115-rudrapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला, पांच गोलियां मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर में पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला, पांच गोलियां मारी
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचनार्थ...
रुद्रपुर में पूर्व सभासद को पांच गोलियां मारी
भदईपुरा में सुबह पांच बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों में दहशत
अमृत अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है पूर्व सभासद
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। पिछले कई सालों से चली आ रही चुनावी रंजिश में शनिवार तड़के पांच बजे रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी पूर्व सभासद एवं वर्तमान पार्षद श्यामपाली के पुत्र राजेश गंगवार पर 10-12 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। राजेश गंगवार को पांच गोलियां लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एकाएक हुई फायरिंग से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
भदईपुरा के वार्ड चार निवासी पूर्व सभासद राजेश गंगवार सुबह पांच बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूर पहुंचे तभी घात लगाए 10-12 लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई। इसमें राजेश गंगवार को पांच गोलियां लगीं, तीन पेट में और दो पैरों में। राजेश पर दो तरह के हथियारों से हमला हुआ है। 315 बोर और 12 बोर की गोलियां राजेश को लगी है। मौके पर पुलिस ने एक जिंदा कारतूस और कई खोखे बरामद किए हैं। एकाएक हुए इस हमले से आसपास के लोगो में दहशत का माहौल है। हमलावरों के फरार होने के बाद घटनास्थल पर ही खून से लथपथ राजेश ने अपने मोबाइल से दोस्त अश्वनी को सूचना दी। अश्वनी तत्काल अपने साथ मनीष नाम के युवक को लेकर मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल से घायल राजेश को अमृत अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने कानूनी कार्रवाई के बाद राजेश का आपरेशन शुरू कर दिया। साढ़े तीन घंटे के आपरेशन के बाद राजेश को अब आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और राजेश के बयान भी दर्ज किए। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। उधर पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसएसपी डा. सदानंद दाते का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है, इसमें तीन-चार लोगों के नाम आ रहे हैं जिसकी पड़ताल की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राजेश के परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
------इनसैट
डेढ़ साल के भीतर राजेश पर तीन बार हमला
रुद्रपुर। राजेश के परिजनों का कहना है कि कुछ लोग लंबे समय से राजेश के परिवार से चुनावी रंजिश रखते हैं। इसलिए लगातार राजेश की जान लेने की कोशिश की जा रही है। डेढ़ साल के भीतर राजेश पर तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है। राजेश के बहनोई बरेली निवासी वीरेंद्र पटेल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब भी राजेश पर हमला हुआ है पुलिस उसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। उनका कहना था कि भदईपुरा के वार्ड चार के लोगों के बीच राजेश काफी लोकप्रिय है। यही कारण है कि वह दो बार सभासद का चुनाव भी निर्दलीय ही जीता है।
विज्ञापन
-------इनसैट
डॉ. गिल बने मसीहा, सफल रहा आपरेशन
रुद्रपुर। ताबड़तोड़ फायरिंग में राजेश गंगवार पर पांच गोलियां लगने के बाद जब उसे शहर के अमृत अस्पताल में ले जाया गया तो वहां अस्पताल के एमडी और वरिष्ठ सर्जन डॉ. रंजीत सिंह गिल ने राजेश का सफल आपरेशन करके उनकी जान बचा दी है। परिजन डा. गिल को राजेश के लिए मसीहा बता रहे हैं। उधर डा. गिल का कहना है कि राजेश के पेट में दो जगह आंते फट चुकी थीं जिसमें आंतों को काटकर जोड़ डालकर आपरेशन किया जबकि पेट में पांच जगह पंक्चर था। पैर में भी गोली लगने से हड्डी को भी नुकसान हुआ है। फिलहाल राजेश को एक सप्ताह तक आईसीयू में रखा गया है। तब तक उन्हें दवा के जरिए ही आईवी न्यूट्रीशियन दिया जाएगा। डा. गिल के मुताबिक फिलहाल रक्तस्राव रुक गया है लेकिन खतरा टला नहीं है।
----------इनसैट
बहन भी बरेली में है निगम पार्षद
रुद्रपुर। राजेश के परिजनों के अनुसार राजेश की बहन सीता पटेल भी बरेली नगर निगम में पार्षद है। जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके भाई को गोली मार दी है तो वह अपने पति के साथ रुद्रपुर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने इस बार ठीक कार्रवाई नहीं करी तो वह बरेली के 70 पार्षदों के साथ रुद्रपुर में आकर आत्मदाह कर देंगी।
फोटो : 03आरडीपी01पी। रुद्रपुर के अमृत अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा राजेश गंगवार
03आरडीपी2पी। गोलीकांड के बाद घटना स्थल का मुआयना करती पुलिस।
03आरडीपी03पी। गोलीकांड के बाद अमृत अस्पताल के डाक्टर से पूछताछ करते पूर्व मंत्री बेहड़।