{"_id":"5cdf1812bdec220769794298","slug":"141558124562-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल में लेंटर पड़ गया, अफसरों को भनक तक नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
माल में लेंटर पड़ गया, अफसरों को भनक तक नहीं
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रेम सिनेमा के पास निर्माणाधीन माल के बेसमेंट में शुक्रवार को लेंटर डाल दिया गया। सुबह से देर शाम तक दर्जनों मजदूर इस काम को करते रहे, लेकिन निर्माण स्थल से चंद कदमों की दूरी पर बैठने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। माल में लेंटर तब डाला गया, जबकि जिला प्रशासन ने शहर में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
बता दें कि डीएम विनोद कुमार सुमन ने शहर में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए पिछले दिनों निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के साथ वाहनों की धुलाई तक प्रतिबंधित कर दी थी। इसके बाद भी शुक्रवार को दर्जनों मजदूरों ने सुबह से लेकर शाम तक इस व्यावसायिक भवन के बेसमेंट में लेंटर डाल दिया। निर्माण स्थल से चंद कदमों की दूरी पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और नगर आयुक्त के कार्यालय हैं। यही नहीं कुछ आगे बढ़ें तो स्वयं डीएम का कैंप कार्यालय भी है। निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध के बाद भी माल में लेंटर पड़ गया मगर अधिकारी इससे बेखबर रहे।
माल में लेंटर पड़ गया, अफसरों को भनक तक नहीं
डीएम साहब, यह तो आवासीय निर्माण कार्य नहीं है
प्रशासनिक अफसरों के दफ्तरों के चंद कदमों की दूरी पर चल रहा है निर्माण कार्य
शुरू से चर्चा में रहा है निर्माण
हल्द्वानी। तीन साल पहले शुरू हुआ यह व्यावसायिक निर्माण कार्य शुरू से ही चर्चा में रहा है। कभी मानकों के विपरीत बेसमेंट की खुदाई करने, खुदाई के दौरान सार्वजनिक सड़क के बड़े हिस्से पर अतिक्रमण करने, खोदे गए बेसेमेंट में मैक्स के गिरने, बरसात में सड़क से सटी दीवार के बेसमेंट में गिरने और नक्शा स्वीकृत कराए बगैर निर्माण कराने को लेकर चर्चा में आता रहा है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य पर तो रोक लगी थी
हल्द्वानी। बेसमेंट खुदाई के दौरान नगर निगम की सड़क का एक बड़े हिस्से के ढहने के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस निर्माण पर रोक लगा दी थी।
नगर निगम की सड़क को काटकर उसे नुकसान पहुंचाने के मामले में निर्माणाधीन माल स्वामी धनंजय पर बीस लाख का जुर्माना लगाया था, उसके बाद से निगम लगातार उसे खोज रहा है, लेकिन उसका पता नहीं लग रहा है। मिलने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। -सीएस मर्तोलिया नगर आयुक्त।