फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बहकावे में लिखाई थी पूर्व प्रमुख के खिलाफ झूठी रिपोर्ट

बहकावे में लिखाई थी पूर्व प्रमुख के खिलाफ झूठी रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
बहकावे में लिखाई थी पूर्व प्रमुख के खिलाफ झूठी रिपोर्ट
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। विकास खंड के ग्राम नरीपुर लामाचौड़ निवासी मोहन चंद्र दुम्का ने शनिवार को मुखानी के थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया। दुम्का का कहना था कि उन्होंने धारी के पूर्व प्रमुख कृपाल सिंह मेहरा के खिलाफ विरोधियों के बहकावे में आकर दुराचार संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था जो कि पूरी तरह से झूठा था।
विज्ञापन

मोहन चंद्र ने कहा कि वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था और डॉ. संगीता जोशी, डॉ. एचसी गोधियाल, डॉ. एम दास की देखरेख में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने पूर्व प्रमुख के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। दुम्का का कहना है कि मेहरा उसके पिता तुल्य हैं। दुम्का का कहना है कि अब तबियत ठीक होने के बाद उसे झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का अहसास हुआ है। इधर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने उक्त पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद इस मामले में एफआर लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


बहकावे में लिखाई थी पूर्व प्रमुख के खिलाफ झूठी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed