फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीस लाख के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

तीस लाख के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

Thu, 18 Apr 2019 10:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
तीस लाख के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
प्रतीकात्मक तस्वीर

बनभूलपुरा पुलिस ने तीस लाख की धोखाधड़ी के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नईबस्ती निवासी मो. नईम की पत्नी रिजवाना ने पुलिस को बताया कि उसकी तंजीम, सलीम और उसके भांजे मो. रेहान से जान पहचान थी। तंजीम ने बताया कि वह एक मकान खरीद रही है। इसके लिए उसे 30 लाख की आवश्यकता है। अनुरोध करने पर उसने 13 दिसंबर 2018 को तीनों को तीस लाख रुपये उधार दे दिए। वापसी के एवज में रेहान ने दो चेक दिए।

विज्ञापन


इसी दिन तंजीम ने एकरारनामा लिखा कि वह दोनों चेक को अभी बैंक में भुगतान के लिए नहीं लगाएगी। काफी समय बाद जब रिजवाना ने चेक बैंक में प्रस्तुत किया तो पता चला कि चेक किसी अन्य के खाते का है। चेक में भी छलकपट किया गया है। आरोप है कि पैसा मांगने पर तीनों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तंजीम, सलीम और रेहान के खिलाफ धारा 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed