फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Sat, 23 Mar 2019 01:39 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
accident - फोटो : graphic
हल्द्वानी। टांडा जंगल में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार बरेली जिले के पीपल चौधरी भोजीपुरा निवासी सूरज पाल का बेटा सुरेश (22) अपनी मां मीरा देवी (45) को लेकर बाइक से बृहस्पतिवार को हल्द्वानी आ रहे थे। टांडा जंगल (पंतनगर क्षेत्र) में कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पंतनगर पुलिस की सूचना पर 108 एंबुलेंस दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले आई। यहां उपचार के दौरान मीरा देवी की मौत हो गई। घायल सुरेश को परिजन दूसरे अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल
टांडा जंगल में बाइक को मारी टक्कर, होली के दिन हादसा


हादसों में घायल दो अन्य ने भी दम तोड़ा
हल्द्वानी। सड़क हादसों में घायल दो अन्य लोगों की भी इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। पीलीभीत (यूपी) जिले के नऊवा पकड़िया निवासी बनवारी लाल किच्छा में मजदूरी करने के लिए आया था। 20 मार्च को किच्छा-रुद्रपुर बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। एसटीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा बनकटिया निवासी 21 साल के रोहित सिंह 20 मार्च को सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजन उसे लेकर एसटीएच आए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed