{"_id":"5c745131bdec224d04454c9a","slug":"141551126833-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में तीमारदार का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल में तीमारदार का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। दुर्घटना में घायल युवकों की तीमारदारी में आए नशे में धुत होटल प्रबंधक ने निजी चिकित्सालय में हंगामा किया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शराबी को बमुश्किल काबू किया।
कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम डौन परेवा निवासी मोहन और दीपक यहां ग्राम क्यारी स्थित मधुबन होटल में काम करते हैं। सोमवार सुबह वह बाइक में सवार होकर रामनगर आ रहे थे। इसी बीच कोसी बैराज के पास उनकी बाइक फिसल गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को स्थानीय बृजेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसलिए होटल मैनेजर योगेश भट्ट उनकी कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचा। इसी दौरान उसकी डॉक्टरों से नोकझोंक हो गई। अस्पताल के एमडी डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने योगेश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन योगेश डॉ. अभिषेक से ही उलझ बैठा। आरोप है कि तैश में आए डॉ. अभिषेक ने योगेश को थप्पड़ मार दिया। इससे भड़के योगेश ने चिकित्सालय के बाहर खड़ी एक बाइक का पेट्रोल निकालकर आगजनी और आत्मदाह करने की धमकी दी। इसलिए अस्पताल के स्टाफ ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब योगेश को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से भी उलझ गया। इसलिए पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रवि सैनी के मुताबिक वह नशे में था। इसलिए पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत उसका चालान कर एसडीएम हर गिरि की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
निजी अस्पताल में तीमारदार का हंगामा
बाइक से तेल निकाल आग लगाने की धमकी दी
बाइक फिसलने से घायल दो युवकों के उपचार के लिए हंगामा