फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से महिला की मौत

Wed, 06 Jun 2018 02:25 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से महिला की मौत
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि विवाहिता का ननद से झगड़ा हुआ था। पुलिस मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गफूरबस्ती चोरगलिया रोड निवासी सलमान का निकाह दो साल पहले बिजनौर जिले के नगीना में रुखसार के साथ हुआ था। बताया गया कि दो जून की शाम परिवार में झगड़ा होने से क्षुब्ध रुखसार ने घर में रखी कीड़ा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान रुखसार की मौत हो गई।
विज्ञापन

मेडिकल चौकी पुलिस ने इस मामले में रुखसार के पति सलमान से जानकारी ली। सलमान ने कहा कि उसका रुखसार से विवाद नहीं हुआ। दो जून को रुखसार का अपनी ननद से झगड़ा हुआ था। बताया कि रुखसार की कोई संतान न होने के कारण इसी बात को लेकर घर में अनबन रहती थी। मजिस्ट्रेट ने शव का पंचनामा कराया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में रुखसार के पिता शाहिद ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। अंदेशा है कि उन्होंने रुखसार को जहर देकर मार दिया। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed