फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टीपीनगर और काठगोदाम रोड पर लगा रहा जाम

टीपीनगर और काठगोदाम रोड पर लगा रहा जाम

Mon, 02 Apr 2018 02:29 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
टीपीनगर और काठगोदाम रोड पर लगा रहा जाम
मंडलीय अस्पताल रोड पर जाम में फंसे लोग
हल्द्वानी। जिन लोगों ने रविवार की छुट्टी के दिन बाहर निकलकर महत्वपूर्ण काम निपटाने या घूमने फिरने का कार्यक्रम बनाया था, उनका जाम ने पसीना निकाल दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा शहर जाम के हवाले होता गया। नैनीताल रोड पर पर्यटकों के वाहन बढ़ने से जाम लगा तो रामपुर रोड पर टीपीनगर में डामरीकरण के चलते वाहन जहां तहां खड़े हो गए।
विज्ञापन

टीपीनगर के अंदर विभिन्न मार्गों का डामरीकरण होने के कारण भारी वाहन पुलिस चौकी के पास से मुड़ रहे थे। यही स्थिति दूसरे गेट की थी पहले भारी वाहन टीपीनगर विद्युत उपकें द्र से मुड़ जाते थे। इसी कारण टीपीनगर में लोग जाम से काफी प्रभावित रहे। पुलिस को जाम हटाने में पसीने छूट गए। इधर पर्यटकों के वाहन की संख्या बढ़ने के कारण मंगलपड़ाव, कालाढूंगी तिराहा रोड, रोडवेज के समीप रह रहकर जाम लगता रहा। काठगोदाम से लेकर रानीबाग, भीमताल पुल पर पर्यटकों के आने के कारण जाम से प्रभावित होता रहा। पुलिस फोर्स लगाए जाने के कारण पर्यटकों की गाड़ियां धीरे धीरे नीचे उतर कर आ सकी। दिन में तीनपानी बाईपास से गौलापार रोड पर कम वाहन गए। इसी कारण बाजार में सड़कों पर दबाव अधिक रहा।
विज्ञापन


नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड और रामपुर रोड पर रेंगते रहे वाहन
संडे की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया, जहां तहां फंसे रहे लोग

पुलिस के प्लान की हवा निकली
अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब एसएसपी ने पर्यटकों के वाहनों को बाइपास से गुजारने का फरमान जारी किया था। कहा था कि शहर में वाहनों का दबाव कम करने और जाम से बचने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। रविवार को लगे जाम से यह साबित हो गया कि पुलिस ने कोई प्लान बनाया ही नहीं। जबकि रविवार को नैनीताल जाने वाले पर्यटकों का तांता लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed