{"_id":"5abd4ec04f1c1bc5618b46a1","slug":"141522355904-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बटाईदार का आसियाना जल गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से बटाईदार का आसियाना जल गया
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बरेली रोड में शक्ति विहार कालोनी की गली नंबर दो में बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा अग्निकांड हो गया। भवन निर्माण सामग्री विक्रेता चंद्रशेखर सनवाल के गोदाम में आग लगने से कार, चार बाइक, वाटर टैंक, पाइप सहित लाखों का सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग घटना के कारणों की छानबीन कर रहा है।
चंद्रशेखर सनवाल के घर के पास ही टिनशेड युक्त गोदाम था। बृहस्पतिवार पौने 12 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। अंदर रखे वाटर टैंक, काफी संख्या में पाइप से आग की लपटें उठने लगी। चंद्रशेखर ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देने के बाद मजदूरों के साथ आग बुझाना शुरू कर दिया लेकिन आग ने बुलेट सहित चार बाइक और कार को आगोश में लिया। आग पर पानी का कोई असर नहीं हो रहा था। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। बिजली की लाइन हटाने के बाद अग्निशमन विभाग के जवानों ने टिनशेड हटाकर आग बुझाना शुरू किया।
दो झोपड़ियों में लगी आग से लाखों का सामान जला
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा बंदोबस्ती में दो झोपड़ियों में सुबह आग लग गई। आग से झोपड़ी में रखी बाइक, जनरेटर, चारा काटने की मशीन, दो लाख रुपये, बिस्तर और खाने का सामान जल गया। लोगों की मदद से जानवरों को बचा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रामपुर जिले के बड़ी मिलक निवासी नेतराम मौर्या दो दशक से दमुवाढूंगा बंदोबस्ती के खाली प्लाट में दो झोपड़ियां डालकर परिवार के साथ रहता है। एक झोपड़ी में परिवार रहता है और दूसरी में जानवर। वह बटाईदार है। बृहस्पतिवार को खेतीबाड़ी देखने के लिए वह पॉलीशीट चला गया। घर पर पत्नी और बच्चे थे। करीब 11 बजे झोपड़ियों में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें उठने लगी। बच्चे शोर मचाकर बाहर निकले तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए तब तक आग दोनों झोपड़ियों को आगोश में ले चुकी थी। किसी प्रकार मवेशियों को खोलकर बाहर निकाला गया मगर सामान को नहीं बचाया जा सका।
फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बाइक, जनरेटर, दो लाख नगदी, एक लाख के जेवरात, आलमारी, तीन गैस सिलिंडर,10 लिहाफ, पांच गद्दा, पांच संदूकें, कूलर, पंखा, प्रेस, मोबाइल, चूल्हा, अनाज, खाद आदि सामान जलकर नष्ट हो गए। मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे और बटाईदार को पांच हजार रुपये की सहायता दी। उन्होंने एक माह का राशन देने का भरोसा दिलाया।
बेहोश हो गई पत्नी
आशियाना जलता देख बटाईदार की पत्नी मंजू देवी बेहोश हो गई। बेटे कमल ने रोते हुए बताया कि छह महीने पहले उसने बाइक खरीदी थी लेकिन वह भी आग में चल गई। खाली प्लाट पॉलीशीट निवासी मोहन चंद्र शर्मा का बताया जा रहा है।
शादी के लिए रखे थे पैसे और जेवर
बटाईदार नेतराम बताया कि उसके चार बेटे और एक लड़की हैं। बड़े बेटे सूरज और बेटी निशा की शादी करने के लिए उसने पैसे और जेवर जोड़े थे लेकिन आंखों के सामने सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।
रिटायर्ड पुलिसकर्मी मदद के लिए आगे आया
बटाईदार का आशियाना उजड़ते देखकर रिटायर्ड उपनिरीक्षक श्याम सिंह वल्दिया आगे आए। उन्होंने 150 लोगों से संपर्क कर 75 हजार रुपये इकट्ठा किया। शाम को उन्होंने बटाईदार को घर बसाने के लिए पैसा दिया। इंदर सिंह बिष्ट ने काफी सहयोग किया।
नंधौर वैली में रसोई में लगी आग
नंधौर वैली (नैनीताल)। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बेेचपुर परगाई निवासी कृष्णा राम की झोपड़ी की रसोई में आग लग गई। इससे सभी समान जल गया। दोपहर का खाना बना रही कृष्णा की पत्नी चूल्हे पर खाना रख कर कमरे में चली गई थी, जिसके बाद तेज हवा चलने के कारण चिंगारी रसोई की छप्पर में जा गिरी। रसोई में रखा दो क्विंटल गेहूं, अनाज भी जल गया है।
बिजरानी रेंज के जंगल में लगी आग बुझाई
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज के मलानी बीट, सर्पदुली रेंज की पहाड़ी के मिलान पर बुधवार रात आग लग गई थी। पहाड़ी से आग का धुआं, लपटें देख वनकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना मुख्यालयों को दी। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि कर्मचारियों ने रात में ही आग पर काबू पा लिया था। आग से हुई क्षति का आकलन नहीं किया जा सका है। इस सीजन की यह पहली घटना है।
जलती सिगरेट फेंकने से टेंट हाउस में लगी आग
ज्योलीकोट (नैनीताल)। बृहस्पतिवार देर शाम ज्योलीकोट बाजार के पास पुष्कर कठैत के टेंट हाउस के बाहर रखे समान में आग धधक उठी। इससे मेज, कुर्सियां और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। लोगों ने मुताबिक राह चलते किसी व्यक्ति द्वारा जलती सिगरेट फेंकने से आग लग गई। नैनीताल से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
सुरक्षा सप्ताह से पहले अग्निकांड की वारदातें बढ़ी
शासन ने 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाने के निर्र्देश दिए हैं लेकिन अभियान से पहले ही जिले में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ गई हैं। सीएफओ संजीवा कुमार का कहना है कि अब कालाढूंगी और लालकुआं में भी एक-एक गाड़ी खड़ी की जाएगी ताकि समय से आग को काबू में किया जा सके।