{"_id":"5aaecf2d4f1c1b4d0a8b59d0","slug":"141521405741-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार महिला से कार सवारों ने छींटाकशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार महिला से कार सवारों ने छींटाकशी
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हनुमानगढ़ के समीप शनिवार की शाम स्कूटी सवार महिला पर कार सवार नशे में धुत छात्रों ने छींटाकशी की और विवाद किया। घटना की शिकायत मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने छात्रों को पकड़ लिया। माफी मांगने और समझौता करने पर पुलिस ने छात्रों को छोड़ दिया।
चौकी प्रभारी दान सिंह मेहता ने बताया कि बिठौरिया लोहरियासाल की महिला स्कूटी से लौट रही थी। इस बीच नैनीताल की तरफ से आ रहे कार सवार पांच छात्रों ने उसके साथ छींटाकशी की। विरोध करने पर छात्र भिड़ने के लिए तैयार हो गए। महिला ने काठगोदाम चौकी पर आकर घटना की जानकारी दी। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने छात्रों को रविवार को पकड़ लिया। पुलिस चौकी में छात्रों के परिजनों को भी बुलाया। पूछने पर पता चला कि घटना के समय छात्र नशे में धुत थे। महिला स्कूटी सिखाने का काम करती है। परिजनों ने अपने बेटों की करतूतों पर खेद प्रकट किया। पता चला कि छींटाकशी करने वाले छात्र महिला के घर के समीप के रहने वाले हैं। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इसी कारण छात्रों को छोड़ा गया है।