{"_id":"5a6107d34f1c1b77268b521c","slug":"141516308435-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार अध्यापक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार अध्यापक की मौत
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुंवरपुर चौराहेे पर कार की टक्कर से बृहस्पतिवार की रात बुलेट सवार अध्यापक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। लोगों ने कार की आग बुझाई। काठगोदाम पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कुंवरपुर निवासी प्रेम सिंह नगारी (52) मोतीनगर स्थित इंटर कॉलेज में व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात वह बुलेट से काठगोदाम मार्ग से होते हुए घर लौट रहे थे। कुंवरपुर चौराहे पर पहुंचते ही चोरगलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बुलेट में टक्कर मार दी। प्रेम सिंह नगारी गिर पड़े। हादसे के बाद कार में आग लग गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शिक्षक को एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस देर रात तक फरार चालक की तलाश में जुटी रही।
पत्नी जैंती में है अध्यापिका
ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के शिकार अध्यापक प्रेम सिंह नगारी की पत्नी बीना नगारी अल्मोड़ा जिले के जैंती स्थित इंटर कालेज में अध्यापिका हैं। उनका बेटा वरुण नगारी इंटर में पढ़ता है। एक बेटी जयपुर और दूसरी दिल्ली में रहती हैं। प्रधान ने चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।