फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आवासीय भवन में चल रहे होटल को प्राधिकरण ने किया सील

आवासीय भवन में चल रहे होटल को प्राधिकरण ने किया सील

Thu, 28 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
आवासीय भवन में चल रहे होटल को प्राधिकरण ने किया सील
नैनीताल। झील विकास प्राधिकरण ने बुधवार को यहां किलबरी रोड पर आवासीय भवन में चलाए जा रहे होटल समेत उसी के पास एक अन्य होटल के तीन कमरों को सील कर दिया।
विज्ञापन

यहां किलबरी रोड पर धामपुर बैंड में काफी समय से रियोग्रांड नाम से होटल संचालित किया जा रहा था। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक उक्त भवन का नक्शा आवासीय भवन के रूप में स्वीकृत कराया गया था जबकि भवन बनने के बाद 31 कमरों के आलीशान भवन में होटल चलाया जा रहा था। प्राधिकरण द्वारा होटल स्वामी के खिलाफ मामले में कार्रवाई की गई जिस पर होटल मालिक ने प्राधिकरण अध्यक्ष की कोर्ट में अपील की थी। उक्त अपील प्राधिकरण अध्यक्ष की कोर्ट से खारिज होने के बाद बुधवार को प्राधिकरण ने होटल को सील करने की कार्रवाई की। प्राधिकरण सचिव श्रीश कुमार की मौजूदगी में हुई उक्त कार्रवाई के दौरान सचिव ने होटल की बुकिंग पर भी रोक लगा दी। इसके अलावा प्राधिकरण की टीम ने इसी होटल के पास स्थित काफल नामक होटल की तीसरी मंजिल में अवैध रूप से बनाए गए तीन कमरों को भी सीज कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से निर्माण कराने वालों और आवासीय भवनों में होटल चला रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि आवासीय भवनों में होटल संचालित करने वाले भवनों को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही ऐसे भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed