फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पत्नी की हुई मौत पति को मरा दिखा दिया

पत्नी की हुई मौत पति को मरा दिखा दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हुई मौत पति को मरा दिखा दिया
hospital Mistake
हल्द्वानी। रामकृष्ण मिशन सतखोल आश्रम रामगढ़ में आई बुजुर्ग महिला पर्यटक की तबियत शुक्रवार की रात खराब हो गई। सुशीला तिवारी अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि अस्पताल से मेडिकल चौकी पुलिस को प्राथमिक सूचना महिला के पति की मौत की भेजी गई। गलत सूचना के चलते घंटों पोस्टमार्टम नहीं हो सका और बंगलूरू से आए पर्यटक परेशान रहे।
विज्ञापन

कर्नाटक के बंगलूरु ब्याली कवल मकान नंबर 50 की रहने वाली रानी मनोरमा (64) पत्नी रविंद्र नाथ अपने क्षेत्र के दस लोगों के साथ मेडिटेशन के लिए रामगढ़ स्थित रामकृष्ण मिशन सतखोल आश्रम आई थीं। शुक्रवार की रात अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद साथी पर्यटक उन्हें लेकर नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने एसटीएच लेकर जाने की सलाह दी। एसटीएच में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल चौकी पुलिस को प्राथमिक रिपोर्ट भेजी कि रविंद्र नाथ की मौत हो गई है। शव मोर्चरी में रखा गया था जब महिला के साथ आए पर्यटक राजू ने पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि मरने वाली महिला है और पत्नी की जगह उसके पति की मौत होना दर्शाया गया है। कागजात की गड़बड़ी के चलते पोस्टमार्टम रुका रहा और शनिवार की दोपहर तक पर्यटक परेशान रहे। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि परिजनों ने गलत नाम बताया था और बाद में कागज की गड़बड़ी दुरुस्त कर दी गई। कागजात सही होने के बाद पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


मौत पत्नी की हुई मगर पति को मरा दिखाया
एसटीएच की गड़बड़ी से घंटों रुका रहा महिला पर्यटक का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed