फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डेढ़ लाख के जेवर पार किए

डेढ़ लाख के जेवर पार किए

Sun, 09 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख के जेवर पार किए
काशीपुर। चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। पड़ोसी की सूचना पर घर लौटे गृहस्वामी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। खबर लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मोहल्ला सुभाष नगर कॉलोनी निवासी गोपाल दत्त पांडे पुत्र रामदत्त पांडे छह दिसंबर की रात परिवार के सदस्यों के साथ एक विवाह समारोह में रामनगर गए थे। घर में उनकी मां नंदी देवी थी, रात में किसी समय चोर ताले तोड़कर घर में घुसे और बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर वहां से चार तौले सोने के दो मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, तीन चांदी की चेनें, मोबाइल फोन, प्रेस और अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


चोरों ने अलमारी के ऊपर का लॉक नहीं तोड़ा, जिससे उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात बच गए। पड़ोसी की सूचना पर घर पहुंचे गोपालदत्त पांडे ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। टांडा चौकी प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। गृहस्वामी की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। तीन दिन पूर्व भी चोर ठीक इसी तरह सुभाष नगर निवासी गोपालदत्त बुधानी के घर से चोरी की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस वर्ष पूर्व पांडे के घर हुई थी डकैती
काशीपुर। दस वर्ष पूर्व भी सुभाष नगर निवासी गोपालदत्त पांडे के आवास में डकैती की वारदात हो चुकी है। तब बदमाशों ने परिजनों को घायल कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूटी थी। वारदात के समय परिवार की एक महिला दरवाजे के किवाड़ की ओट में छिप गई। बदमाशों के बाहर निकलने पर महिला ने उनके एक साथी पर ईंट से प्रहार कर दिया था, जिससे बदमाश बुरी तरह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो घायल बदमाश एक क्लीनिक पर उपचार कराते पकड़ा गया। उसकी सहायता से पुलिस ने पूरा गैंग और लूटे जेवरात बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed