फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार से 22 पेटी शराब बरामद एक गिरफ्तार

कार से 22 पेटी शराब बरामद एक गिरफ्तार

Tue, 07 Aug 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
कार से 22 पेटी शराब बरामद एक गिरफ्तार
red wine
हल्द्वानी। आबकारी विभाग ने कैनाल रोड पर सोमवार को चेकिंग के दौरान कार से 22 पेटी शराब बरामद की। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। अक्तूबर में भी इस तस्कर को आबकारी विभाग ने पकड़ा था।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने सूचना के आधार पर कैनाल रोड पर सोमवार दोपहर को चेकिंग शुरू की। दस्ते में शामिल लोगों ने मारुति कार (यूपी 12 डब्लू 4654) की तलाशी की, जिसमें 22 पेटी दबंग और गुलाब ब्रांड की शराब बरामद की। आबकारी टीम ने आरोपी बिठौरिया नंबर एक निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि अक्तूबर में भी आरोपी त्रिलोक को 15 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय त्रिलोक कार चला रहा था। पता चला कि त्रिलोक शहर में अवैध शराब की आपूर्ति करता रहा है। टीम ने 28 जुलाई को भाखड़ा पुल से शराब की 30 पेटी के साथ आरोपी राकेश लाला और इसके बाद ने टीपीनगर रेस्टोरेंट संचालक दिलीप कपूर को भी शराब की 22 पेटी समेत गिरफ्तार किया था। आबकारी विभाग इससे अवैध शराब के सिंडिकेट को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग की कार्रवाई
04 अगस्त - टीपीनगर में रेस्टोरेंट से 22 पेटी शराब बरामद, संचालक दिलीप कपूर गिरफ्तार, रिहा
02 अगस्त - गौजाजाली में अवैध गोदाम से ढाई करोड़ की शराब बरामद, चौकीदार जवाहर गिरफ्तार, रिहा
28 जुलाई - भाखड़ा पुल पर कार से 30 पेटी शराब बरामद, आरोपी राकेश लाला गिरफ्तार, रिहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed