{"_id":"5b3fd34e4f1c1bc0248b4e0c","slug":"131530909518-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा हत्याकांड में मिले नए साक्ष्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राधा हत्याकांड में मिले नए साक्ष्य
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि राधा हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस से भी जानकारियां साझा की गई हैं लेकिन आरोपी पुलिस को एक माह से गच्चा दे रहे हैं।
पंचायत घर के पास बैड़ा पोखरा गांव में कोचिंग संचालक भुवन भट्ट के घर में पांच जून की रात बदमाश घुसे थे। बदमाशों ने धारदार हथियार और रॉड से हमला बोलकर कोचिंग संचालक की पत्नी राधा की हत्या कर दी और पति को अधमरा छोड़ दिया। हत्यारे घर में रखे जेवर, रुपये और मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों के फोटो दिखायी दिए। विवेकानंद अस्पताल में इलाज के दौरान घायल पति भुवन भट्ट को होश आया है लेकिन उसे घटनाक्रम की याद नहीं आ रही है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि इस मामले में एसपी सिटी और सीओ के साथ घटना की प्रगति की समीक्षा की गई है। पुलिस को इस मामले में काफी अहम जानकारियां मिली हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए अन्य जिलों की पुलिस से भी जानकारियां साझा की गई हैं। पता चला है कि पुलिस को चकमा देने के लिए अपराधियों ने काफी पहले योजना बनायी थी।