फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आकाश में विमान की फ्लैम बनी कौतूहल

आकाश में विमान की फ्लैम बनी कौतूहल

Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आकाश में विमान की फ्लैम बनी कौतूहल
हल्द्वानी। रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने बुधवार को देश के उत्तरी, पूर्वोत्तर क्षेत्र में अभ्यास गगनशक्ति-2018 एडवांस लैंडिंग ग्राउंड ऑपरेशन चलाया। हालांकि कुछ लोग इसे स्थानीय स्तर का अभ्यास मान रहे थे। इस दौरान रात के अंधेरे में आकाश में लड़ाकू विमान का अभ्यास लोगों में कौतूहल का विषय रहा। विमान एक साथ दो, तीन फ्लेमिंग छोड़कर गायब हो रहा था। लोग विमानों को देखकर कई तरह के कयास लगा रहे थे। कुछ लोग विमानों की गतिविधियां देखने के लिए छतों पर चढ़ गए थे। विमान काफी ऊंचाई पर उड़ रहे थे। चर्चा थी कि उत्तराखंड में बाहरी विमान बगैर इजाजत नहीं आ सकता है। वहीं एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि अभ्यास के बारे में वायुसेना के अधिकारियों ने कोई सूचना नहीं दी है। अभ्यास की वास्तविकता जानने के लिए कुछ लोगों ने इंटरनेट खंगाला लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी, हालांकि पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) दिल्ली के माध्यम से रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इस अभ्यास की विज्ञप्ति जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed