फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जालसाजों ने महिला के खाते से 56 हजार उड़ाए

जालसाजों ने महिला के खाते से 56 हजार उड़ाए

Mon, 21 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
जालसाजों ने महिला के खाते से 56 हजार उड़ाए
हल्द्वानी। साइबर ठगों के जाल में एक और महिला फंस गई। उसने फोन पर एटीएम कार्ड का पासवर्ड क्या बताया, खाते से 56 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह रकम पति ने उसके इलाज के लिए जमा की थी।
विज्ञापन

पालीशीट टेढ़ी पुलिया निवासी घनश्याम पांडे पूजा पाठ का काम करते हैं। 18 अगस्त को उनकी बीमार पत्नी माया पांडे के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और एटीएम कार्ड बंद होने का डर दिखाया। इसे चालू करने के लिए पासवर्ड बताने को कहा। माया पांडे ने पासवर्ड, एटीएम नंबर और आधार कार्ड नंबर बता दिया। दूसरे दिन घनश्याम ने फोन में मैसेज देखा तो होश उड़ गए। किसी ने उनके खात से 56 हजार की खरीदारी कर ली थी। इस मामले में एसबीआई बैंक की टेढ़ीपुलिया शाखा से संपर्क किया गया लेकिन बैंककर्मियों ने मदद से इन्कार कर दिया। घनश्याम इसके बाद कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि जालसाज ने दो महीने भी कॉल की थी लेकिन उन्होंने पासवर्ड बताने से मना कर दिया था। इस बार पत्नी ने बता दिया। पुलिस का कहना है कि पत्नी की गलती से पैसा निकाला गया है। इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed