फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मिल गया शराब गोदाम के मालिक का पता

मिल गया शराब गोदाम के मालिक का पता

Tue, 28 Aug 2018 01:51 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
मिल गया शराब गोदाम के मालिक का पता
red wine
हल्द्वानी। करीब 25 दिनों की जांच के बाद शराब गोदाम के मालिक का पता प्रशासन को मिल गया। सोमवार को पटवारी ने मौके पर पहुंचकर जमीन की तस्दीक करने के साथ ही उसके मालिक का पता भी लगा लिया। प्रशासन ने जांच के बाद इसकी रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन

दो अगस्त को आबकारी विभाग ने उत्तरी गौजाजाली स्थित सेनेटरी गोदाम में छापामारी कर 2.50 करोड़ रुपये की 5634 पेटी शराब पकड़ी थी। पकड़े गए गोदाम के चौकीदार से पूछताछ के बाद भी शराब के मालिकों का पता नहीं चल सका। दस दिन पहले आबकारी विभाग ने गोदाम स्वामी का पता लगाने के लिए प्रशासन से मदद मांगी। सोमवार को क्षेत्र के पटवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में यह जमीन खसरा संख्या 152 (क) में दर्ज है। जमीन पर मालिकाना हक मंजीत सिंह पुत्र जय सिंह का है। प्रशासन ने जमीन से संबंधित रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेज दी है। तहसीलदार पीआर आर्य ने बताया कि जांच में गोदाम स्वामी का पता चल गया है। मामले की रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन


जांच में हीलाहवाली
हल्द्वानी। आबकारी विभाग और प्रशासन पर भी जांच में हीलाहवाली के आरोप लगे थे। शुक्रवार को पटवारी उत्तरी गौजाजाली में शराब गोदाम की जांच के लिए गएथे लेकिन शुक्रवार को गोदाम ही नहीं मिला। इस पर तहसीलदार ने पटवारी को हर हाल में सोमवार तक जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को पटवारी ने जांच पूरी कर तहसीलदार को रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों का नाम आएगा सामने
हल्द्वानी। प्रशासन की रिपोर्ट मिलने के बाद आबकारी विभाग शराब गोदाम स्वामी मंजीत सिंह की परेशानी बढ़नी तय है। आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र बिष्ट ने बताया कि विभाग ने पहले ही शराब तस्कारी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच में नाम शामिल किया जाएगा। साथ ही पता लगाया जाएगा कि शराब तस्करी में और कौन-कौन शामिल हैं। शराब गोदाम के मालिक का पता चलने के बाद शराब तस्करी के खेल का भी खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed