फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डकैती का खुलासा कोर्ट का असर तो नहीं

डकैती का खुलासा कोर्ट का असर तो नहीं

Sat, 14 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
डकैती का खुलासा कोर्ट का असर तो नहीं
हल्द्वानी। पुलिस अधिकारियों ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दोनों डकैती कांडों का खुलासा कर दिया है। अभी भी डकैती कांड के चार आरोपी और उनका सहयोग करने वाले पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चर्चा है कि डकैती का आनन फानन में खुलासा कहीं कोर्ट का असर या जन-दबाव में तो नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने पत्रकारों को बताया कि घटना में शामिल छह आरोपियों के अलावा सहयोग करने वाले भी सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आएंगे। अभी सिर्फ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समझा जाता है कि गिरोह के पूरे सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद डकैती का राजफाश होगा। नैनीताल जिले में राधा हत्याकांड के बाद व्यवसायी के घर डकैती हुई। इसको लेकर आम लोग काफी नाराज हो गए थे। पुलिस ने व्यवसायी के घर हुई डकैती के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुछ लोगों का मुंह बंद किया। इस बीच दस जुलाई को बदमाशों ने तुलसी विहार कालोनी में दुकानदार मोहन सिंह रौतेला की पत्नी अनीता रौतेला पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की गई तो जनता का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ बाकी रही कसर सोशल मीडिया ने पूरा कर दिया। इधर हाईकोर्ट ने लूट की वारदात को संज्ञान में ले लिया। दबाव बढ़ने पर जिला पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 24 घंटे में अनीता रौतेला पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा कर दिया। दूसरे दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नैनीताल पुलिस ने राधा हत्याकांड का खुलासा कर दिया। लोगों में चर्चा है कि पुलिस का खुलासा कोर्ट का असर है या जन दबाव। लोगों का मानना है कि घटना में शामिल अन्य सदस्यों को पुलिस को गिरफ्तार करना होगा। इधर रुद्रपुर में भी ताबड़तोड़ घटनाओं के चलते पुलिस दबाव में है।
विज्ञापन


भुवन भट्ट से मिलेंगे पुलिस अधिकारी
एसएसपी ने एसपी सिटी को कोचिंग संचालक से मिलने और उससे बातचीत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस भुवन भट्ट को अभियुक्तों के फोटो दिखाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेने की कोशिश करेगी। भुवन को याद नही आ रहा है कि घटना किस प्रकार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed