फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नीरू हत्याकांड पुलिस के लिए बनी पहेली

नीरू हत्याकांड पुलिस के लिए बनी पहेली

Mon, 28 May 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नीरू हत्याकांड पुलिस के लिए बनी पहेली
हल्द्वानी। बुजुर्ग नीर नाथ उर्फ नीरू की मौत का मामला मुखानी पुलिस के लिए पहेली बनकर रह गई है। परिजनों से पूछताछ के दौरान मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। 12 दिनों के बाद पुलिस को कातिलों का पता नहीं चल सका है। आरटीओ रोड रेशमबाग निवासी नीर नाथ साह उर्फ नीरू (74) अपनी बड़ी बहन 85 वर्षीय माहेश्वरी साह के साथ रहते थे। 15 मई की शाम नीरू का शव घर में दीवान बेड के अंदर मिला था। गले में साड़ी का फंदा लगा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या की गई थी। संघर्ष के चलते उनके नाखूनों पर चोट लगी थी। पुलिस ने सीओ के निर्देश पर परिजनों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में परिजनों से कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने नैनीताल, बनभूलपुरा में रहने वाले नीरूनाथ के करीबियों से काफी पूछताछ की है लेकिन रंजिश के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। घटना की साक्षी सिर्फ नीरू नाथ की बुजुर्ग बहन हैं। उनसे अधिक पूछताछ करना मुश्किल है। कॉल डिटेल से भी पुुलिस को ऐसी लाइन नहीं मिल रही है, जिनके आधार पर कातिलों की गर्दन पकड़ी जा सके। पुलिस के लिए यह हत्या एक पहेली की तरह बनकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed