{"_id":"5b01d9f04f1c1b1b5e8b5f5a","slug":"121526847984-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी ने जहर खाकर जान दी
Updated Mon, 21 May 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के युवा व्यवसायी ने रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में तबियत खराब हो गई। नैनीताल रोड स्थित अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना का कारण आर्थिक तंगी बतायी जा रही है।
शिवपुरी दमुवाढूंगा निवासी व्यवसायी राजेंद्र पांडे (32) चाय पत्ती की एजेंसी चलाते थे। दो दिन पहले उसने पत्नी के साथ बाजार से सामान खरीदा। इसके बाद पत्नी को बेटे के साथ रिश्तेदारी में भेज दिया। रविवार को अचानक उसके बेहोश होने और मुंह से झाग आने पर मां और भाई परेशान हो गए। परिजन उसे लेकर नैनीताल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर व्यवसायी की पत्नी अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ घर पहुंची और बदहवास हो गई। बताया जा रहा है कि व्यवसायी ने मौत से पहले पत्नी को व्हाट्सएप कर कोई गंभीर सूचना दी थी। परिजनों ने शव का रानीबाग स्थित घाट पर अंतिम संस्कार किया। पड़ोसियों का कहना था कि व्यवसायी अपने धंधे को लेकर काफी परेशान था। परिवार से उसको कोई परेशानी नहीं थी लेकिन आर्थिक रुप से व्यवसायी काफी तनाव ग्रस्त था। पूर्व ग्राम प्रधान महेश जोशी का कहना है कि युवक की कुछ कारणों से मौत हो गई लेकिन कारणों के बारे में उन्हें पता नहीं है। पड़ोसियों का कहना था कि उसने जून में अमरनाथ जाने की योजना बनायी थी लेकिन घटना के चलते सबकुछ बिखर गया। व्यवसायी दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई नवीन पांडे घर पर रहते हैं। पिता की मौत हो चुकी है। इस बारे में काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि उनके पास अस्पताल की तरफ से सूचना नहीं आई है।
पत्नी और बेटे को रिश्तेदारी में भेजा, फिर व्हाट्स एप पर दी जानकारी
दमुवाढूंगा की घटना, चाय पत्ती की एजेंसी चलाता था