फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्कूली बच्चों के नशा करने पर व्यापारियों में गुस्सा

स्कूली बच्चों के नशा करने पर व्यापारियों में गुस्सा

Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के नशा करने पर व्यापारियों में गुस्सा
ड्रग्स की लत
भीमताल (नैनीताल)। शहर में नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। इससे अपराध बढ़ने का खतरा है। इसलिए विकास भवन के पार्क में बैठकर नशाखोरी कर रहे स्कूली छात्रों को देख व्यापारियों ने पुलिस बुला ली लेकिन पुलिस के आने तक सभी छात्र मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने बताया कि बुधवार को 10 से अधिक छात्र विकास भवन के पार्क में बैठकर नशा कर रहे थे। उन्हें किसी महिला ने इसकी सूचना दी। इसलिए उन्होंने थाने में फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने तक अधिकतर नशेड़ी छात्र भाग गए। पुलिस ने वहां बचे छात्रों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह पार्क में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। इसलिए पुलिस ने भविष्य में नशा करने का लिखित आश्वासन पत्र लेकर उन्हें छोड़ दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उन्होंने नशाखोरी रोकने की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की। उधर नशेड़ी छात्रों की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इस पर कई लोगों ने इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं भीमताल थाने के निरीक्षक प्रभारी दानी राम आर्य ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस सख्त है। स्कूलों में नशे के खिलाफ बच्चों को जागरूक करने का अभियान जल्द चलाया जाएगा। नशीली वस्तुएं बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



तस्करों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
भीमताल (नैनीताल)। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज भट्ट ने बताया कि पुलिस मादक पदार्थ तस्करों को नहीं पकड़ पा रही है। भट्ट ने बताया कि स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले तमाम छात्र नशाखोरी कर रहे हैं। भाजपा नेता भास्कर भगवाल ने कहा कि नशा युवाओं के शरीर, आत्मा के लिए घातक है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से पार्कों, बाइपास मार्ग, गोरखपुर चौराहा, ठंडी सड़क, डांठ-नौकुचियाताल मार्ग पर छापेमारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed