फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   83 हजार का मोबाइल 20 हजार का निकला

83 हजार का मोबाइल 20 हजार का निकला

Fri, 30 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
83 हजार का मोबाइल 20 हजार का निकला
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर के कपड़ा व्यवसायी ने नैनीताल रोड स्थित एक दुकान से नब्बे हजार रुपये का मोबाइल खरीदा। पैकेज खोलने पर अंदर मोबाइल की जगह डमी निकला। उसके क्ले में मिट्टी भरा था। व्यवसायी ने घटना के बाबत काठगोदाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर वार्ड नंबर तीन निवासी कपड़ा व्यवसायी अभिषेक अग्रवाल ने अपने दोस्त को गिफ्ट देने के लिए नैनीताल रोड से 90 हजार कीमत का मोबाइल सेट खरीदा। खुशी खुशी घर जाकर उसने मोबाइल सेट का पैकेट खोला तो उसमें सेट की जगह डमी निकला। व्यवसायी ने इस मामले में दुकानदार से संपर्क किया लेकिन दुकानदार मानने को तैयार नहीं था। इस मामले में व्यवसायी ने काठगोदाम थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी है। आरोप लगाया कि दुकानदार ने एक नामी गिरामी कंपनी के नाम पर धोखा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed