{"_id":"5a74cf274f1c1bb3208b6fb2","slug":"121517604647-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर मोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की एक टीम बेतिया गिरोह की छानबीन के लिए बिहार में डेरा डाले हुए हैं। जिला पुलिस हरियाणा और हरिद्वार पुलिस के संपर्क में हैं।
मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस की एक टीम एसएसपी के निर्देश पर बिहार के बेतिया रक्सौल क्षेत्र में छानबीन के लिए पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी हरियाणा और हरिद्वार पुलिस के संपर्क में है। तीनों स्थानों की पुलिस के निशाने पर अभी बेतिया गिरोह है। सूचनाएं भी एक दूसरे से साझा करने पर बात बनी है। अभी चोरी गए मोबाइल सर्विलांस की जद में नहीं आए हैं। पुलिस की टीमें अभी ठंडी सड़क के आस पास घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। फुटेज को खंगालने में अभी पुलिस को समय लग सकता है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि अभी कोई मजबूत साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस की टीमें अपने कार्य में जुट गई हैं। पुलिस यह मानकर चल रही है कि घटना में स्थानीय गिरोह शामिल नहीं है।