फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आठ ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार

आठ ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 31 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
आठ ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात नीम का पेड़ डहरिया में एक दुकानदार को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीपीनगर पुलिस चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल के साथ पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग की। इस दौरान नीम का पेड़ डहरिया में एक दुकानदार को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास आठ ग्राम स्मैक बरामद की। पकड़ा गया दुकानदार मो. आमिर वार्ड नंबर 14 इंदिरानगर का रहने वाला है। उसकी पीलीकोठी में फर्नीचर की दुकान है। बताया कि उसने किच्छा से स्मैक मंगाई थी। वह इसे बेचने पीलीकोठी बड़ी मुखानी जा रहा था। जल्दी धनवान बनने के लालच में उसने नया धंधा शुरू किया था। पुलिस उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed